टीकमगढ़। महिला पतंजलि योग समिति राज्य कार्यकारिणी की बैठक डॉ पुष्पांजलि शर्मा की अध्यक्षता में नजर बाग मंदिर परिसर में संपन्न हुई जिसमें पतंजलि महिला योग जिला समिति को और अधिक मजबूत सशक्त बनाने के लिए डॉक्टर शर्मा द्वारा दिशा निर्देश दिए गए और साथ ही भारतीय शिक्षा बोर्ड के अनिवार्यता एवं महत्व के संदर्भ में भी दिशा निर्देश दिए गए राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में पतंजलि के पांचो संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे इसमें मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारी श्रीमती पार्वती शर्मा राज्य मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना कटारे पतंजलि किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी मुनीलाल यादव भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी नारायण वर्मा पतंजलि योग समिति प्रभारी श्री विष्णु खरे पतंजलि महिला योग समिति प्रभारी श्रीमती अलका खरे सहित अन्य पदाधिकारीकरण श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती अल्पना अग्रवाल श्रीमती अनीता श्रीवास्तव महेश बादल मनोज खरे जी बी एल चौरसिया श्बालमुकुंद अत्रे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

