
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना तथा नशे की लत से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न थानों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर, पेंटिंग, पंपलेट वितरण, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद सत्र, मार्गदर्शन और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
*प्रमुख गतिविधियाँ*
नर्मदापुरम में उप पुलिस अधीक्षक मोहन सारवान द्वारा सर्वाइट विद्यालय नर्मदापुरम के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया व नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त छात्र- छात्राओं द्वारा सुंदर निबंध लेखन के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया।
थाना बनखेड़ी में थाना प्रभारी विजय सनस द्वारा लगभग 2000 छात्र-छात्राओं द्वारा थाना बनखेड़ी से मंडी परिसर तक विद्यार्थियों की नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों को नशा न करने हेतु शपथ दिलाई गई ।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अंतर्गत थाना प्रभारी आदित्य सेन द्वारा मटकुली में विद्यालय के बच्चों और सार्वजनिक स्थल पर लोगों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया।
थाना सिवनी मालवा के अंतर्गत थाना प्रभारी राजेश दुबे द्वारा ज्ञान रतन स्कूल में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया व नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
थाना सोहागपुर के अंतर्गत कन्या शाला सेमरी में छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया व नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
थाना इटारसी के अंतर्गत वेस्ट सेंट्रल रेल्वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू यार्ड इटारसी में छात्र-छात्राओं को नशे के संबंध में जागरूक किया गया व नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
थाना तवानगर के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल तवानगर में नशे के संबंध में छात्रों से संवाद किया गया व नशा न करने की समझाइश दी गई ।

