

नर्मदापुरम / रविवार को हरियाली तीज मनाकर महिलाओं ने वितरित की सुहाग सामग्री। शहर की सुगम कुंज कालोनी में महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व सावन के रंगों और लोक परंपराओं के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रंगार में सज धजकर एकत्रित हुई। ढोलक की थाप पर सावन के गीत गाए और नृत्य किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सुहाग सामग्री वितरण कर सावन तीन की बधाई देते हुए आशीवांद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती रजनी यादव ने बताया कि प्रकृति को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संतुलित करने के बचाव के प्रयासों पर भी चर्चा की गयी। वहीं इस मौके पर अर्चना यादव, पूजा राजपूत, तमन्ना सराठे, पूजा सराठे, किरण, पूजा दामले, शीला शर्मा, आरती ममता, एकता उमरें सहित अन्य महिलाए उपस्थित रही ।

