

पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए एक सौ बासठ हितग्राही मूलक एवं प्रन्दह सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, सुश्री नसरीन खान, सविता मालवीय प्रीति सराठे, निर्मला बाथरे, सुश्री आशा रधुवंशी, अनिता विश्वकर्मा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी विशेष ग्राम सभा का आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के अन्तर्गत आज पंचायत मुख्यालय पाली लांझी नदवाड़ा एवं वनबारी में किया जावेगा।विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत पाली, लांझी नदवाड़ा एवं वनबारी में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा प्रन्दह सामुदायिक कार्य जिनमें एक पौधरोपण निर्माण कार्य, एक चारागाह विकास निर्माण कार्य, एक वसुधा बंधन पोषण वाटिका, एक सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्यारह सीसी नाली निर्माण तथा हितग्राही मूलक कार्यों में एक सौ सत्तावन प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य एक खेत समतलीकरण तीन खेत तालाब निर्माण कार्य एक नंदन फलो उद्यान कार्य हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन सोमवार से मंगलवार तक ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण किया गया । इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि तेईस लाख बासठ हजार एक सौ चौहत्तर रुपए का व्यय किया गया था। वर्ष के दौरान 63 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 124 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अमिता टेकाम, राजस्व विभाग के पटवारी अनिल रघुवंशी पर्यवेक्षक रजनी वर्मा एवं पटवारी पंकज साहू को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है । ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षक दीपक साहू, कमल किशोर शर्मा, मंजू ठाकुर एवं शिक्षिका कमला पटेल लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच कल्पना राय, विनय कुमार पटेल, उषा पटेल, रीना रघुवंशी, सचिव राजेंद्र पाराशर, सुग्रीव यादव, रामस्वरूप पटेल, ओम प्रकाश साहू ग्राम रोजगार सहायक अरविंद पटेल, ओंकार पटेल, वीर सिंह सोनवंशी, बृजेश प्रजापति तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

