
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पत्र अनुसार मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा विकसित भारत हेतु मानव संसाधन विषय के अंतर्गत हायर एजुकेशन नॉलेज इकोनामी उप विषय पर शासन के निर्देशानुसार विशिष्ट नोट तैयार करने हेतु शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विषय विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन गूगल मीट का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि 4 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली कार्यशाला में आमंत्रित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं विषय विशेषज्ञ जो बिंदु प्रेषित किए गए है उन बिंदुओं पर शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्टेकहोल्डर से सुझाव प्राप्त करके वर्कशॉप में प्रस्तुत करें जिसे संक्षिप्त नोट के रूप में तैयार करके आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल को प्रेषित किया जाना है। कार्यशाला की संयोजक डॉ. संगीता अहिरवार ने बताया कि 4 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः30 बजे से अग्रणी महाविद्यालय की नवीन शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति के माध्यम से चर्चा एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। कार्यशाला में चर्चा के मुख्य बिंदु हैं। पॉलिसी गैप एंड चेलेंजिस, पोटेंशियल सॉल्यूशन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज है। इन बिंदुओं पर फीडबैक हेतु गूगल लिंक प्रेषित की गई है जिसमें समस्त महाविद्यालय अपने-अपने महाविद्यालय के प्राध्यापकों से इस लिंक के माध्यम से सुझाव प्राप्त करें। बैठक में निर्देशित किया गया कि वर्कशॉप में विषय विशेषज्ञ को दिए गए बिंदुओं पर चर्चा हेतु पॉच मिनट का समय निर्धारित है एवं दिए जाने वाले सुझाव एवं विचार मौलिक होना चाहिए। उक्त बैठक में कार्यशाला के सचिव डॉ. रामबाबू मेहर एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

