
नर्मदापुरम / फेफड़ताल स्थित सुगमकुंज कालोनी में गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज के अशोक दुबे के यहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ मंगलवार को शाम 6 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। इस दौरान समाज के सौरभ तिवारी, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र भट्ट, रेवाशंकर तिवारी, वंश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, मंगला तिवारी, ज्योति तिवारी, अरविन्द तिवारी और अन्य मौजूद रहे। विदित रहे कि गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक जनों से प्रति सप्ताह मेल मिलाप हो सके इस दिशा में सुंदरकांड पाठ किया जाता है।

