टीकमगढ़। पुरानी पेंशन वहाली संघ के नेतृत्व में अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदेश के शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी की पांच सूत्रीय न्योचित मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमे मध्यप्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारी,अधिकारी एवं राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर को सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में जिन मांगों का उल्लेख है उनमें -प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी करण वरिष्ठता लागू करें।,एनपीएस धारी मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के कर्मचारियों को परिवार पेंशन स्कीम तत्काल लागू करें।,2005 के पूर्व नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों एवं राज्य शिक्षा में नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन स्कीम ओपीएस लागू करें।,यूपीएस नहीं यूनीफाइड पेंशन स्कीम नहीं मध्यप्रदेश सरकार ओपीएस पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें।,मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित यूनिफाइड पेंशन स्कीम समिति का विरोध करते हैं।,ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त की जाये।, इस पांच सूत्रीय ज्ञापन देने के दौरान प्रदीप चतुर्वेदी, महेश अहिरवार, अजीत सिंघई, सुरेंद्र सिंहभादोरिया,धीरज मिश्रा, शरद नायक, अंचल खारिया ,राजेश नामदेव, दिलीप देवलीया,पवन जेन, आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह पांच सूत्रीय ज्ञापन पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष अमर शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया एवं शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया।

