टीकमगढ़।आयोजन समिति के संरक्षक देवेन्द्र सेन ने बताया कि शहर के नजरबाग प्रांगण में पहली बार बंगाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप काली पूजा का आयोजन किया गया। सनातनी बंगाली जन स्वास्थ्य कल्याण संगठन के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बंगाली समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।
पश्चिम बंगाल के ढोल की थाप, धार्मिक भजनों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
आयोजन के पहले दिन मां काली की प्रतिमा का आगमन हुआ। इसके बाद 9 नवंबर की रात नजरबाग मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से काली पूजा की गई। पूजा में आसपास के क्षेत्र के बंगाली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक बंगाली परिधान में पहुंचीं। वहीं महिला और पुरुषों ने पश्चिम बंगाल के ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए हाथों में धूपर लेकर आरती की। बंगाली परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। आयोजन को देखने के लिए शहर के अन्य लोग भी पहुंचे।
*भजन संध्या में देर रात तक भक्ति गीतों की प्रस्तुति, अतिथियों का भी सम्मान*
पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायक आशु महाराज और गायिका मान्यता श्रीवास्तव ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। एवं कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र सेन के द्वारा किया गया ,
माता रानी के भजनों से शुरुआत हुई। इसके बाद ओ राधा तेरे बिना श्याम है आधा, राधा की दीवानी बन जाऊंगी मैं दीवानी बन जाऊंगी मस्तानी बन जाऊंगी, कितना सोना तेरा भवन सजाया, जी करे देखता रहूं और जब जिद पर आ गई पार्वती, समझाने पहुंची सप्त ऋषि जैसे भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चलती रही। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया।
*झांकी के साथ निकले विसर्जन के लिए*
दूसरे दिन मंगलवार सुबह 10 बजे मां काली के विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नजरबाग में पूजा-अर्चना के बाद धार्मिक भजनों के बीच झांकी निकाली गई। समाज की महिलाएं भी शामिल हुईं। झांकी के साथ महेंद्र सागर तालाब पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली को विदाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत जी, पूर्व विधायक राकेश गिरी, विवेक चतुर्वेदी, अभिषेक रानू खरे , राहुल तिवारी,सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, गोरेलाल सेन,मनोज देवलिया जी, इंजी अभय यादव जी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति लक्ष्मी गिरी,नरेश तिवारी जी मंडल अध्यक्ष,जैकी यादव , देवाशीष सरकार,पुष्पेंद्र सिंह गौर, पंकज प्रजापति ,आकाश अवस्थी , संध्या सोनी जी संस्कार रजक श्रीमती मेघा राजपूत जी , हरप्रसाद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा संस्कार रजक, अंशुल सोनी, राजेश सोनी,सोनू सिंह परिहार एवं बड़ी संख्या में बंगाली समाज एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

