प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया से//सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम आयोजन संपन्न । विद्या भारती के तत्वाधान में आयोजित देश के समस्त सरस्वती शिशु मंदिरों में दिनांक 25 सितंबर 2026 प्रातः 11:00 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष जी पारीक माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति के जिला सदस्य , मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार जी झरानिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवाड़ा, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नर्मदा प्रसाद यदुवंशी जिला बौद्धिक प्रमुख नर्मदापुरम एवं श्री राजा तिवारी सेवा भारती नगर अध्यक्ष ने विद्या की देवी मां सरस्वती प्रणव अक्षर ओम एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया, बहिन पूर्व छात्र ,पूर्व आचार्य ,संयोजक मंडल के सदस्य ,जिला समिति के पदाधिकारी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य छात्र-छात्राएं ,ग्रामीण जन एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। कभी इसी वंदे मातरम ने पराधीन भारत के रगो में स्वतंत्रता का संकल्प जगाया था ,कभी इसे गाते हुए असंख्य वीर हंसते-हंसते मातृभूमि पर निछावर हो गए ।आज वही अमर स्वर अपनी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है । सैकड़ो कंठो से एक साथ वंदे मातरम का गान करेंगे तब यह केवल गीत नहीं होगा वह हमारी संस्कृति का स्पंदन ,बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढियां के लिए राष्ट्र प्रेम का जीवन्त संस्कार होगा। अन्य उद्बोधन से आदरणीय नर्मदा जी भाई साहब ने हमें मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश देवड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार व्यक्त किया विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार पूर्ण समय उपस्थित रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
