इटारसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चाकुबाजी के अज्ञात आरोपी को किया गया गिरफ्तार I
इटारसी:थाना इटारसी पुलिस ने चाकुबाजी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया गया।
घटना का विवरण:
दिनांक 01 नवंबर 2026 की रात्रि को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यास कॉलोनी पेट्रोल पंप से बंगाली कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सत्यम नामक व्यक्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सत्यम (पिता कैलाश वर्मा, निवासी ग्राम पालनपुर, थाना देहात) को तुरंत इलाज के लिए दयाल अस्पताल, इटारसी में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल पहुँचकर घायल के कथन लिए गए और उसकी शिकायत के आधार पर थाना इटारसी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296 (बी), 115(2), और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की विशेष टीम और तकनीकी जांच:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और घटनास्थल के आसपास लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से छानबीन की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान राकेश उर्फ रक्कु (पिता जगदीश यादव, निवासी मातापुरा खेड़ा, इटारसी) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 03 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे विधिवत कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
-
नाम: राकेश उर्फ रक्कु
-
पिता का नाम: जगदीश यादव
-
निवासी: मातापुरा खेड़ा, इटारसी, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी:
इस अंधे कत्ल के प्रयास की गुत्थी को सुलझाने और आरोपी को पकड़ने में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
-
निरीक्षक सौरभ पांडे
-
उनि विपिन पाल
-
सउनि गुलाब तिवारी
-
आरक्षक 749 राजकुमार झपाटे
-
आरक्षक 535 महेन्द्र गुर्जर
-
आरक्षक 392 बसंत लोगरे
-
आरक्षक 286 मुकेश झाडे
-
आरक्षक 54 संदीप दुबले
-
साइबर सेल टीम: आरक्षक संदीप यदुवंशी, आरक्षक दीपेश सोलंकी, आरक्षक जितेंद्र शेषकर
नर्मदापुरम पुलिस की आमजन से अपील:
आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम पुलिस ने अपील की है कि सभी लोग अपनी सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं।
पत्रकार: कुणाल पासवान

