टीकमगढ़। शहर के कटरा बाजार स्थित मानवीय संवेदना समिति के कार्यालय में शनिवार को समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और समाजसेवियों ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मनीराम कठैल ने जितेंद्र जैन के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं रामचरण ने उनके सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भावना सराहनीय है। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर देवेंद्र योगी, मनीराम कठैल, रमेश खरे, आलमपुरा सरपंच दिनेश अहिरवार, इरफान अहमद, रामचरण एवं समीर खान सहित समिति के अन्य सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।

