टीकमगढ़। 01 अगस्त 2025 शुक्रवार के दिन जिला मुख्यालय से नजदीक लगी नगर पंचायत करी के वासी लामबंद हो गए और सड़कों पर उतरकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे मामला था विद्यालय के अवैध हस्तांतरण का करी वासियों का कहना है कि विद्यालय का अवैध हस्तांतरण कर दिया गया है जिसका विरोध जताते हुए कारी वासी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर को सौंपा इस अवसर पर भारी संख्या में नगर पंचायत करी के वासी मौजूद रहे। नगर पंचायत कारी निवासी मनोज पंडित सहित शुभम पंडित मुन्नी गिरी, भगवत सिंह खंगार,आदि अनेकों ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारी की चल अचल संपत्ति का अवैध हस्तांतरण किया गया है जो पूरी तरह से फर्जी रूप से प्रस्ताव तैयार कर किया गया है जिसका विरोध कारी वासियों ने जताया है और ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए यह चेतावनी भी दी है कि अगर 07 दिवस के अंदर इस और कार्रवाई नहीं की गई तो सभी लोग सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे। उल्लेखनीय है कि शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारी की चल अचल संपत्ति का फर्जी तरीके से प्रस्ताव बना कर हस्तांतरण किया गया है जिसका विरोध कारी वासियों ने जताते हुए जिला प्रशासन को एक व ज्ञापन सौंपा है और अतिशीघ्र इसमें कार्यवाही की मांग की गई है।