
नर्मदापुरम / दिनांक 02/08/25 को फरियादी संतोष कुमार मालवीय निवासी काला आखर ने लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 28.07.25 को दो व्यक्ति में मुझसे यह कहते हुए कि हम कालका नगर सुखतवा के पास मे बिस्कुल एवं टोस्ट की फेक्ट्री लगा रहे है जिसके लिये हमने हाल किराये पर लिया हुआ है, जहां पर हमने कार्यक्रम करना है। यह कहकर उन्होने मेरे से एक जनरेटर एवं खाना बनाने के कुछ बर्तन किराये से लिये मेरे जनरेटर सामान को सुखतवा निवासी मिथुन की लोडिंग आटो से लेकर गया था। बाद में मेरे जनरेटर का चालू नहीं होने का कहकर कालका नगर के सामने फोरलेन पर चाय नास्ते की दुकान चलाने वाले अखिलेश सोनी से दूसरा जनरेटर लिया एवं कैसला के राजेश मेहरा से भी और बर्तन लिये गए जो सभी जनरेटर एवं बर्तन उन्होंने रैसलपाठा के एक किराये के मकान मे रखवाये थे। सभी सामान एक दिन के किराये का कहकर ले गया था जब सामान वापस नहीं आया तो हम लोगो ने वहां जाकर देखा तो हमारा सामान वहां नहीं मिला और दिया गया मोबाईल नंबर भी बंद आने लगा। फिर हमने शिकायत थाने लेकर पहुंचे शिकायत के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान एसडीओपी इटारसी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार एवं एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ उन्हें ढूंढना प्रारम्भ किया, जो सामान लेकर आटो से भोपाल तक जाने की पता लगा। जिस आटो से सामान लेकर गए थे, उसकी जानकारी प्राप्त की। उस आटो वाले को एवं पीडित व्यक्ति अखिलेश सोनी को सउनि अनंतराम लोधी एवं आर. राहुल, चालक आर. टिल्लू को उन्हें ढूढ़ने हेतु एवं पता करते मालीखेडी भोपाल में उक्त हुलिये के व्यक्तियो की जानकारी मिली, जो उसी क्षेत्र में होने के संबंध में पता चला। उनकी तलाश की गई जो मालीखेडी में मिले, पूछताछ करने पर उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं निशादेही पर संपूर्ण सामान व जनरेटर टेंट का सामान, पतौले परात आदि सामान मिला, जिसे जप्त किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में एफआईआर होने से अगले दिन ही आरोपी माल सहित गिरफ्तार किये गये। इसमे पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से माल मसरुका बरामद हुआ एवं आरोपी गिरफ्तार हुए ।
तरीका वारदात……
यह शहर व कस्बे के बाहर कोई हाल तलाश करते है उसके आसपास के लोगो से पहचान करते है, जिनके माध्यम से बिस्कुट, टोस्ट एवं बेकरी का काम करने का कहकर किराया पर लिया जाता है। उन्ही के माध्यम से कार्यक्रम हेतु जनरेटर, टेंट का सामान साऊंड सिस्टम आदि किराये पर लिया जाता है। जिसे एक स्थान पर एकत्रित कर मौका देखकर रात्रि से लोडिंग आटो से भरकर फरार हो जाते है।
विशेष जब गिरफ्तार किये गए व्यक्तियो को संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिनके विरुध्द उत्तर प्रदेश राज्य के सलितपुर, झांसी, तालबेट एवं जीआरपी थानो में भी अपराध पंजीबध्द होना पाये गए जो स्थान बदल बदल कर अपने साथियो के साथ वारदाते करते है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमाशंकर यादव, राउनि अनंतराम लोधी, प्र. आर. युयुत्स प्र. आर. दीपक ठाकुर, आर. राहुल उघडे, आर. हेगराज यादव, आर. विजय धुर्वे, चालक आर. टिल्लु उईके की सराहनीय भूमिका रही।

