टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट एसडीईआरएफ होमगार्ड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों एवं होमगार्ड स्टाफ द्वारा परिसर में 30 फलदार पौधों का रोपण किया गया। ज्ञातव्य है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गत वर्ष लगभग 100 फलदार पौधों का रोपण कार्यालय परिसर में किया गया था, जिनमें से सभी पौधे पूर्ण सुरक्षित और जीवित हैं। इसी संकल्प के साथ इस वर्ष भी 30 फलदार पौधों का रोपण परिसर में किया गया तथा संरक्षण हेतु सभी के द्वारा संकल्प भी लिया गया।

