
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया की गई। एम पी 5 गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर दिनेश कनौजिया के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर सूबेदार श्रीकांत वर्मा, हवलदार कुलबीर चंद ने छात्राओं का हाइट, वेट दौड़ एवं लिखित परीक्षा के आधार चयन प्रक्रिया पूर्ण की।चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, देश भक्ति और निस्वार्थ सेवा की भावना का विकास होता है। एनसीसी केडेट्स युवाओं को संगठित, प्रशिक्षित एवं प्रेरित करने का काम करता है, ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकें और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। वर्तमान समय में एनसीसी की महत्ता को देखते राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 (एनईपी) में एनसीसी को सम्मिलित किया गया है। भूतपूर्व छात्रा कु प्राची मांडरे, कु. वैष्णवी राजपूत, कु. देविका तिवारी को छात्राएं प्रेरणा स्तोत्र मानकर मार्गदर्षन प्राप्त कर सकती है। एनसीसी चेन प्रक्रिया में 70 छात्राएं सम्मिलित हुई जिसमें से 38 छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. कीर्ति दीक्षित, शैलेन्द्र तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर एवं छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

