

नर्मदापुरम / मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र के सामने कार एमपी 05 ZB 8967 के चालक ने सामने से आ रही गाड़ी में टक्कर से बचने के लिए एक दुपहिया वाहन को टक्कर मारी और पास में ही खड़े सब्जी ठेले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे सब्जी वाले की पूरी सब्जी रोड पर गिर गई। हादसा होते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई एवं पास से ही निकल रहे सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने की फिराक में था लेकिन भीड़ ने उसे जाने नहीं दिया। खास बात तो यह है कि वहां पर आगे नंबर प्लेट भी नहीं थी जो शायद एक्सीडेंट के बाद टूट गई हो। टक्कर के बाद चार पहिया वाहन की हेडलाइट टूट गई थी। इस रोड़ पर दो स्कूल भी हैं जिसमें बच्चे अपने वाहनों से भी आते हैं। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन टक्कर से मोटरसाइकिल और सब्जी विक्रेता की पूरी सब्जी रोड पर गिर गई। देखा जाए तो एस एन जी स्कूल से लेकर एसपी ऑफिस तिराहे तक रोड पर सब्जी एवं फलों के ठेले लगे रहते हैं जिन्हें खरीदने के लिए लोग अपने वाहन अवस्थित खड़े कर देते हैं । जबकि सब्जी बाजार के लिए कोठी बाजार में लाखों की कीमत से शेड बनाया गया है, वह आज खाली पड़ा हुआ है जो शाम के समय शराब पीने वालों का अहाता बन जाता है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

