
नर्मदापुरम / वार्ड क्र.16 गिन्नी कंपाउंड में लगभग 10 दिनों से लो प्रेशर आ रहा है। इससे ऊपर के क्षेत्र के निवासियों के नलों में पानी नहीं आ रहा। मिली जानकारी के अनुसार तीन स्पेंडल खराब है। इसके कारण पानी सभी जगह बढ़ पाता है, इसलिए प्रेशर नहीं आ रहा है। नगर पालिका स्पेंडल बदल नहीं पा रही।

