
नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के निर्देशन में एवं परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के NRC में सेक्टर पवारखेड़ा और नर्मदापुरम के सभी सैम, मैम, अतिकम वजन और चिकित्सीय जटिलता के बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 65 बच्चों की जांच डॉक्टर अंकित डेरिया के द्वारा की गई और आवश्यक दवाइयां दी गई। FD कमर जहां के द्वारा उपस्थित अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया। महिला एवं बाल विकास के संचनालय के आदेश अनुसार सभी कार्यकर्ता एवं सहायिका का नेत्र परीक्षण भी जिला अस्पताल में कराया गया। उक्त शिविर में सेक्टर पवारखेड़ा और नर्मदापुरम की समस्त कार्यकर्ता सहायिका की नेत्र जांच डॉ. ऋचा गौर और सहायक मनीषा साहू, अनीता बाघमारे द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती आस्था शिवहरे एवं श्रीमती छवि यादव साथ ही NRC स्टाफ उपस्थित रहा।

