
सिवनी मालवा / विकासखंड सिवनी मालवा में स्कूल जाने में असमर्थ बहुत दिव्यांग श्रेणी (चलने फिरने में असमर्थ या जो छात्र-छात्राएं बिस्तर पर हैं) के बच्चों के लिए गृह आधारित शिक्षण शुरू किया गया है। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती संगीता यादव एवं मोबाइल स्रोत सलाहकार श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी ने इन छात्र-छात्राओं को सर्वे के माध्यम से ढूंढ लिया है। इससे बच्चों को घर पर ही शिक्षित किया जाएगा। जिससे हिंदी एवं अंग्रेजी की वर्णमाला सीख पाएंगे। रंगों के ज्ञान के साथ ही बड़ा छोटा आकार भी समझ पाएंगे, इसके लिए बच्चों को किट दी जा रही है। जिससे पढ़ाई की सामग्री संबंधित बालकों की काउंसलिंग कर किट से कराई जाने वाली पढ़ाई और उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जा रही है। प्रति वर्ष ऐसे बालक बालिकाओं को सर्वे के माध्यम से पता किया जाता है। इसी क्रम में प्राथमिक शाला भीलपुरा के नैतिक पिता अंकित दास को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती संगीता यादव, मोबाइल स्रोत सलाहकार श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, वार्ड पार्षद प्रशांत यादव, जन शिक्षक राजेश रघुवंशी एवं प्रीतम घोकल द्वारा किट प्रदान की गई। किट में उपलब्ध सामान- हिंदी एवं अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ज्ञान के लिए अल्फाबेट बिल्डिंग ब्लॉक एक स्टडी टेबल प्लास्टिक एवं स्टील के दो एक्स्ट्रा ग्लास एवं अन्य सामान है, ऐसे दिव्यांग बच्चे जो चलने फिरने या बिस्तर पर हैं, उनकी शिक्षा के लिए विभाग द्वारा सार्थक पहल की गई है। विकासखंड सिवनी मालवा में ऐसे इस सत्र में 6 बच्चे दर्ज हैं किट को प्राप्त बालक बालिकाएं खुश हुए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के घरों पर जाकर किट प्रदान की जा रही है। बच्चे बिना स्कूल जाए ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। माता- पिता की भी काउंसलिंग की जा रही है ताकि किट के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई हो सके।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

