
इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड इटारसी का साप्ताहिक सत्संग एवं कार्यकर्ता संपर्क अभियान वार्ड नंबर 14 न्यास कॉलोनी झुग्गी क्षेत्र स्थित सेवा बस्ती के शंकर मंदिर से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज एवं महादेव का मल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढकर उत्साह के साथ जय श्री राम का घोष कर विजय महामंत्र श्रीराम जयराम जय जय राम का 13 बार उच्चारण तथा हनुमान चालीसा का पाठ एवं सत्संग किया। नवीन कार्यकर्ता संपर्क अभियान के तहत जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने संगठन के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित सदस्यों को बताया और जुड़ने की अपील की। प्रखंड उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने कहा कि हमें मंदिरों को शक्ति का केंद्र बनाकर जातियों में बंटे हिंदू समाज को संगठित करना है। कार्यक्रम उपरांत आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सत्संग में मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, संदीप चौरे, प्रीतम सिंह राजपूत, धर्म जागरण प्रमुख वीरू बाथरी, प्रदीप भाट, नीतेश भाट, जितेंद्र रजक, अंश मालवीय, कुलदीप राजपूत, रवि भाट, सुरेश मालवीय, चिंता भाट, भागीरथ रैकवार, वरदान भाट, अभिषेक प्रजापति, श्रेयांस प्रजापति एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी उपस्थित रहीं।

