
नर्मदापुरम / संसद भवन नई दिल्ली स्थित एनेक्सी में आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की बैठक 5 जुलाई को आयोजित हुई। जिसमें समिति सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया सम्मिलित हुई। बैठक मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगरीय विकास की रूपरेखा एवं प्रधानमंत्री आवासों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने मध्यप्रदेश एवं नर्मदापुरम् जिले से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।

