टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रमका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती व्यास द्वारा सर्वप्रथम उपस्थितजन को जानकारी दी गई कि पारिवारिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले तथा अन्य समस्त प्रकार के समनीय मामलों में जिनमें समझौता हो सकता है, इनमें पक्षकारगण आपसी समझौते से मीडिएशन के माध्यम से प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं। जिससे समय एवं धन की बचत तो होती ही है साथ ही पक्षकारों के मध्य संबंध भी मधुर बने रहते हैं। मीडिएशन के लिए पक्षकार या तो संबंधित न्यायालय में अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ में आवेदन देकर मीडिएशन का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीशगण को एक जुलाई 2025 से 90 दिवसीय विशेष अभियान के सफल क्रियांवयन हेतु न्यायाधीशगणों से चर्चा की गई एवं मीडिएशन के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण करने हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों को रेफर करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री एन.के. गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुवे, न्यायाधीश श्रीमती मीना शाह, श्री राकेश जाटव, श्रीमती प्रियंका उत्कर्ष त्रिपाठी, मुदित लिटौरिया, सुश्री गरिमा अलावा, श्री शुभम डेहरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

