
नर्मदापुरम / फिल्म जगत के मशहूर गायक स्व. किशोर कुमार का 96वा जन्म दिन आलाप संगीत विद्यालय में मनाया गया । आलाप संगीत विद्यालय के संचालक संगीतकार कमल झा ने किशोर कुमार जी के चित्र पर माला पहना कर सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सभी को केक खिलाकर “इक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई” गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कमल झा के निर्देशन में गायन और वादन संगीत की शिक्षा ले रहे बच्चों ने भी किशोर कुमार के मधुर गीत गाकर बड़े उत्साह से पार्श्व गायक किशोर दा का जन्मदिन मनाया। उनके गाए हुए गीतों को शिवांजने वैष्णव “ये शाम मस्तानी” नितिन पाशी “जिंदगी एक सफर है सुहाना” रत्नेश शर्मा “छू कर मेरे मन को” रेखा दायमा, लक्ष्य शर्मा, आस्था साहू, संगीता साहू, मान्या साहू, रक्षा कहार ने भी किशोर कुमार के गीत गए। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह चौहान, अवनी चौहान, हेमंत सिंह राजपूत, रोहित मालवीय और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कमल झा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

