
नर्मदापुरम / माँ नर्मदा नदी के तट को साफ रखना हमारा संकल्प के साथ निरंतर स्वछता अभियान जारी है। ग्वाल नर्मदा सेना द्वारा नर्मदा घाट स्वच्छता झाड़ू लगाकर, तट को पानी से धोया, मिट्टी के ढेर को सभी ने उठाकर एक तरफ किया। अभियान चला रहे ग्वाल नर्मदा सैनिक, जिसमें अध्यक्ष मोहन यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल, कपिल यादव, धनराज यादव, तुकाराम यादव, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।

