टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आज पुलिस ग्राउंड पुलिस लाइन टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने समारोह की पूर्ण व्यवस्था समारोह स्थल पर आवश्यकतानुसार साफ सफाई पीने का पानी पानी के निकास बेरीकेटिंग प्रसाधनों सहित अन्य जिम्मेदारी के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सीएमओ टीकमगढ़ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

