टीकमगढ़। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में सी.डब्ल्यू.एस.एन. दिव्यांगजन छात्रावास एवं पुनर्वास केन्द्र, कृष्णा जबाहर नर्सरी, वृद्धाश्रम कुण्डेश्वर, मंदिर परिसर कुण्डेश्वर एवं ग्राम अनगढ़ा में विधिक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा सी.डब्ल्यू.एस.एन. दिव्यांगजन छात्रावास विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजन के अधिकारों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कृष्णा जबाहर नर्सरी, टीकमगढ़ में पंच-ज अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण के संबंध में विस्तार से बताया गयया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा वृद्धाश्रम कुण्डेरश्वर, कुण्डेश्वर मंदिर परिसर एवं ग्राम अनगढ़ा में उपस्थित वृद्धजन, महिला एवं पुरूषों को वृद्धजन के अधिकार, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन योजना 2015 के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, निःशुल्क विधिक सहायता, श्रमिक अधिकार, पेंशन योजनाएं, वृद्धावस्था पेंशन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रमों में श्रीमती गोयल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और जरूरतमंदों को भी न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, असहाय, महिलाओ, बच्चों और श्रमिकों के लिए हमेशा तत्पर है। महिलाओं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। नालसा द्वारा चलाई जा रही डान योजना, साथी योजना, जागृति योजना, संवाद योजना आदि की जानकारी दी। कार्यक्रमों/शिविर में योजनाओं के पेम्प्लेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं महिला, पुरूष एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

