
नर्मदापुरम / थाना देहात ने दिनांक 7/8/2025 को चेकिंग के अंतर्गत 12 होटल, ढावा चेक किये गये। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर अवैध शराब विक्रय के संबंध में चेकिंग की गई। जिसमें विभिन्न स्थानों से 4 आबकारी कायमी की गई। जिनमे 211 शराब के क्वार्टर जप्त किया एवं 1 सट्टा अधिनियम की कार्यबाही की गई। वाहन चेकिंग में दो पहिया वाहन तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। जिसमें 150 वाहन को चेक किया एवं 9 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान बनाएं गये। कुल राशि 3300 रुपये एवं लोगो को चेक कर आवश्यक हिदायत दी गईं।

