
इटारसी / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को निजी मैरिज हॉल, पुरानी इटारसी में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं मंडल के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। बैठक में तिरंगा यात्रा प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा यात्रा की तैयारियों, मार्ग, समय-सारणी एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं वहीं मंडल प्रभारी संदेश पुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में संगठन की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएंगे साथ मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सरन तिवारी ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने भी तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पूर्ण उत्साह व समर्पण के साथ इन आयोजनों में सहभागिता करें। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, वरिष्ठ नेता पंकज मणि पहाड़िया, अशोक दुबे, प्रकाश केवट, मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद मेहतो, सौरभ राजपूत, विजय भंगाले, रीना डोंगरे, मंडल मंत्री जितेंद्र मालवीय,इंद्रजीत मालदार, राकेश लोवंशी, अमीना गोलंदाज, जयदीप प्रजापति कोषाध्यक्ष क्षमा चावरे, विवेक मिश्रा, गौरव कोरी, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय, मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, जिम्मी कैथवास, अशोक मालवीय, नाफिज सिद्दकी, तिरंगा यात्रा प्रभारी विजय चौरे, सह प्रभारी प्रशांत मनवारे, राजकुमार बाबरिया, हरिओम राजपूत, दीपा यादव, विभा मालवीय एवं मंडल के पदाधिकारी, मोर्चों के जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

