
नर्मदापुरम / 1 अगस्त से 7 अगस्त तक नर्मदापुरम शहरी परियोजना के सेक्टर 01 की समस्त 25 आंगनवाडियो में मनाया गया स्तनपान सप्ताह। “invest in Brest* *feeding, invest in The futur “की थीम पर आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देकर शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है एवं कुपोषण दर को कम करना है। केवल एक मात्र स्तनपान 0 से 6 माह के बच्चो की जन्म के तुरंत बाद मां का पहला पीला गाढ़ा दूध देना बहुत ही आवश्यक है। जिसे कोलेस्ट्रम कहते है, यह बच्चे का पहला टीकाकरण है जो कि बच्चे का सुरक्षा कवच भी कहां जाता है, आंगनवाड़ियों में गर्भवती माताओं, धात्री माताओं को बुलाकर थीम पर समझाया गया कि 6 माह तक सिर्फ बच्चे को मां का दूध दिया जाए। उसके पश्चात बच्चों को अर्थ ठोस पदार्थ देना शुरू करें, साथ ही 6 मा पूर्ण किए हुए बच्चों को और उनकी मां को भी आमंत्रित किया एवं बच्चों को खीर खिलाकर उन्हें कटोरी चम्मच भेंट की गई एवं कार्यक्रम के सप्तम दिवस का समापन किया गया। आयोजन में महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अलका तिवारी, शहनाज खान, शबनम बानो, दुर्गा पटेल एवं वार्ड की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

