
नर्मदापुरम / जिले में कई विशेषता हैं जो अपने आप मे अनूठी है जैसे नर्मदापुरम का नाम ही नर्मदा नदी के नाम पर रखा हुआ है, ऐसे ही नर्मदा नदी की कई सहायक नदियां भी है जो खत्म होने की कगार पर हैं। जिनको जीवित रखने एवं इनका अस्तित्व बचाने लगातार सरकार इस पर कार्य कर रही है मंत्री, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल के दौरे लगातार नदियों को जीवित करने सहेजने में लगे हुए हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को मंत्री पटेल का सोहागपुर तहसील में तीन नदियों का उद्गम का दौरा किया और नदियों के उद्गम स्थलों पर पहुंचकर सभी नदियों के मुहानों पर पूजन किया ओर उन नदियों के इतिहास और उसकी अधिक जानकारी ली एवं उन नदियों को सतत बहने के लिए अधिकारियों एवं शोधकर्ताओं से चर्चा की। पीरिया नदी, नदी का उद्गम स्थल ग्राम नया सांकई के पास सिद्ध देव स्थल है, यह ग्राम पंचायत पथरई में आता है नदी की कुल लंबाई 23.94 किमी है नदी का कुल कैचमेंट रकवा 65 वर्ग किमी का है नदी में 12 नाले मिले हुए है। नदी के बहाव क्षेत्र में आने वाली कुल 7 ग्राम पंचायतें है पथरई, गुरमखेडी, बारंगी, बोडनागुजर, तेलसिर, पालादेवरी, पामली। सोहागपुर तहसील की दूसरी नदी का नाम मारू नदी इस नदी का उद्गम स्थल ग्राम डोव सिद्ध धाम के पास , नदी उद्गम स्थल की ग्राम पंचायत नया धाई है, इस नदी की कुल लंबाई 28 किमी है। नदी का कुल कैचमेंट रकवा 126 वर्ग किमी है। मारू नदी के बहाव में आने वाली कुल 8 ग्राम पंचायतें हैं। गुलोन, मेघली, बम्होरीकला, गोल, बहारपुर, चौराहेट, उमरखेडी, सतवासा। सोहागपुर तहसील की तीसरी नदी का नाम बाकुड नदी है, इस नदी का उद्गम स्थल आमझिरी ग्राम नया जाम के पास है। इस नदी उद्गम स्थल की ग्राम पंचायत नया चूरना में आता है। नदी की कुल लंबाई 36 किमी है, नदी का कुल कैचमेंट रकवा 150 वर्ग किमी में है। यह नदी नर्मदा में जाकर समाहित होती है इसका संगम स्थल चौकाघाट गनेरा में नर्मदा में मिल जाती है। इस नदी के बहाव क्षेत्र या मार्ग में आने वाली कुल 13 ग्राम पंचायतें हैं कांसखेडा, आलाखेडी, गुडारियाकला,
सिमरोधा, शिवपुर, तालकेसली, सेंदरवाडा, फुरतला, पाटनी, पिपरपानी, पांजराखुर्द, भटवाडी, गनेरा। मनरेगा से विगत 02 वर्षों में उक्त ग्राम पंचायतों में किये गये कार्य कुछ इस तरह है। खेत, तालाब 27, चैक डेम 5, सोखता गड्डा 07, खेत तालाब 9, चैक डेम 03, स्टापडेम 03, बडे तालाब 01, कूप रिचार्ज 01, रैन वाटर हार्वेस्टिंग 4, अन्य जल संवर्धन संरचनाएं 3 की गई। नदियों के उद्गम स्थल पर हुए कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह अन्य जनप्रतिनिधि सरपंच सचिव एवं संबंधित विभाग अधिकारी मौजूद रहे।

