
नर्मदापुरम / जिले में बौद्धिक दिव्यांग के लिए संचालित डॉ. ऐनी बेसेंट विशेष विद्यालय आवासीय छात्रावास में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की प्राचार्य श्रीमति सुनीता गौर ने रक्षा बंधन पर्व मनाने का उद्देश्य विस्तार से बताया। दिव्यांग बच्चों, स्टाफ तथा संस्था संचालिका श्रीमती आरती दत्त के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाया एवं एक दूसरे के हाथ की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई गई एवं रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई, शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में बौद्धिक दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।

