

नर्मदापुरम / थाना डोलरिया क्षेत्र के नितिन साईं चाइल्ड केयर स्कूल मिसरोद की छात्राओं ने रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं कार्यालय स्टाफ को राखी बांधी। विशेष बात यह रही कि छात्राओं ने अनाज, पुष्प, धागा और पत्ती से बनी इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कीं, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक नवीन गौर, सालनी राय, पार्वती गौर सहित छात्राएं सुहानी चौबे, शीतल गौर, सरगुन मेहरा, वंशिका गौर और शिवानी इरपाचे उपस्थित रहीं। रक्षाबंधन पर्व को प्रकृति-हितैषी तरीके से मनाना और पुलिस के प्रति सम्मान एवं भाईचारे का संदेश देना था।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

