
नर्मदापुरम / ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में आज प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा राखी उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी, विद्यालय की निदेशिका श्रीमती जूही चटर्जी, उप-प्राचार्य एस के मिश्रा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनिता जसलानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के रामायण हॉल में किया गया, जहाँ प्री-प्राइमरी के सभी बच्चे एकत्रित हुए। छोटे-छोटे बच्चे अपने घर से राखी और मिठाई लेकर आए थे। छात्राओं ने अपने सहपाठी बालकों को पारंपरिक विधि से राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र संबंध का उत्सव मनाया। इसके बाद विद्यालय की निदेशिका श्रीमती जूही चटर्जी एवं प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने बच्चों के साथ मिलकर पेड़ों को राखी बांधी, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पेड़ो को रक्षा सूत्र बांधने का यह क्रम पिछले दो दशक से लगातार जारी है जिसमें बच्चों को जागरूक किया जाता रहा है। विद्यार्थियों ने भाई–बहन का यह त्यौहार उत्साह और आनंद से मनाया। इस कार्यक्रम की कार्यक्रम प्रभारी सुश्री रिचा सोनी एवं सुश्री अक्षिता दीवान रही।

