प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पराग सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। विस्तार से जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कोतवाली संतोष सिंह चौहान ने बताया कि आज दिनांक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामजी बाबा की समाधि के आसपास अपने पास कट्टा रखकर लोगो को धमका रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल हरकत में आकर उक्त व्यक्ति की तलाश की गई, जो रामजी बाबा की समाधि के पास मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जिसे पुलिस द्वारा पकडने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। काफी मशक्कत कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देश कट्टा बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम सौरभ जाटव पिता कैलाश जाटव निवासी रेलवे पुलिस आदमगढ का होना बताया। आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 751 / 22 धारा 25/ 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। एक अन्य घटनाक्रम में दिनांक 27/10/22 को फरि० शहीद खान आ शेरखान नि० आईटीआई रोड द्वारा वाहन चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप०कं0 736 / 22 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान महज 72 घण्टे के भीतर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी अभिषेक मालवी पिता लक्ष्मण मालवी नि० शांति नगर नर्मदापुरम के कब्जे से चोरी गये स्कूटी वाहन क्रमांक एमपी 05 एमक्यू 0613 को जप्त कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। अन्य प्रकरणों की पतारसी में कोतवाली पुलिस सजगता से सूचनातंत्र लगाये हुए है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उनि सुनील ठाकुर उनि कमलेश शर्मा, सउनि देवीराम, प्र. आर. शैलेन्द्र, प्र. आर. अजब सिंह, प्र. आर. पावेल मसीह, प्र. आर. अजय दीक्षित, प्र. आर. अमित शर्मा, आर. राजेश चौहान, आर. शंकरलाल धुर्वे, आर. संजय गौर, आर. वैभव श्रीवास्तव, आर. अनीष शर्मा, आर. शैलेन्द्र यादव, आर. भागवत की अहम भूमिका रही ।

