टीकमगढ़। नगर के स्थानीय कटरा चौराहे पर स्थित पुरानी नगर पालिका के कैंपस में 08 अगस्त 2025 शुक्रवार के दिन मानवीय संवेदना समिति के कार्यालय का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया उद्घाटन में मुख्य अतिथि टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया रहे जिन्होंने फीता काटकर मानवीय संवेदना समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ गणमान्य जनों सहित अनेक समाज सेवी पत्रकार गण और आमजन मौजूद रहे। मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल अध्यक्ष देवेंद्र योगी सहित समिति के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण भी इस मौके पर उपस्थित रहे कार्यालय का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर विधिवत रूप से सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने फीता काटकर कराया कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी सुरेश प्रसाद मिश्रा, साहित्यकार हरेंद्र पाल सिंह, रमेश खरे गायत्री मंदिर परिवार से, स्टेट बैंक से सेवानिवृत समिति के एसके जैन, डॉक्टर योग रंजन कृषि विज्ञान केंद्र से एवं विवेक जैन सहित रामचरण अहिरवार इरफान बब्लू व पत्रकार एवं आम जनमानस इस मौके पर मौजूद रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन बच्चों को उपहार दिए गए और उन बच्चियों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर राखी बंधवाई जो असहाय हैं निर्धन हैं और जिनके सिरों से मां-बाप का आसरा छिन गया है ऐसे बच्चों को मानवीय संवेदना समिति अपनी गोद लिए हुए हैं जिनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च एवं उनकी तमाम व्यवस्थाएं मानवीय संवेदना समिति द्वारा की जा रहीं हैं जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम माडू़मर के करीब 06 ऐसे बच्चे और बच्चिया हैं जो निराश्रित हैं जिनकी देखरेख पूरी तरह से मानवीय संवेदना समिति कर रही है उन बच्चियों से सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित उपस्थिति कार्यक्रम में सभी ने रक्षाबंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र बंधवाया और उनकी हर संभव मदद एवं उनके उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की। अपने उद्बोधन में सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम के मौके पर कहा कि समिति का यह कार्य सराहनीय है और ऐसा काम करने से समाज में अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है और मुझसे जो भी मदद बनेगी मैं उनके लिए सदैव तत्पर रहूंगा और शासन प्रशासन से जो इनका लाभ नियम अनुसार होगा वह भी करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र चंसोरिया ने किया और कार्यक्रम का आभार अंत में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी ने किया। उल्लेखनीय है कि मानवीय संवेदना समिति के कार्यालय का भव्य शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया रहे जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन कराया।