
नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को गवर्मेंट स्कूल आई. टी. आई. में शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम किया। बच्चियों से राखी बंधवाई एवं उपहार में सभी बच्चों को पेन, पेंशिल, रबर, कटर, कलर पेन, चॉकलेट, आदि बांटी गई। इस दौरान महादेव वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव जिला संरक्षक बीभूती ठाकुर, योगेंद्र पटेल, जिला सचिव रजत यादव, जिला मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला सह संयोजक छत्रपाल ठाकुर, जिला सह मंत्री अनुराग गौर, जिला सह कार्यालय मंत्री अमन गौर, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश सरयाम, तिलक तेजराज, हिमांशु यादव, जितेंद्र मौर्य, अतुल गौर, पीयूष, संदीप आदि मौजूद रहें।

