
नर्मदापुरम / शहर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है लेकिन जब से कोतवाली पुलिस थाने की कमान कंचन ठाकुर ने संभाली है, उससे लगता है कि अब अपराध में कमी आएगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी है, इससे अपराधी भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने शहर में शराब, सट्टा, जुआ और अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह से नकेल कस दी है, अपराधियों में डर का माहौल है। खास बात तो ये हैं कि थाना प्रभारी स्वयं रात में गस्ती के दौरान गस्ती के पॉइंट पर चेक करती हैं और वह स्वयं भी चेक भी करती हैं। अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जा रही है। युवाओं की धरपकड़ तेज हो गई है। शहर के जितने भी युवा सट्टा चलाने वाले अपराधियों की धरपकड़ और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई तेजी से की जा रही है। शहर में पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी भूमिगत हो गए हैं और शहर में अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। जिला मुख्यालय में पहली महिला टीआई हुईं पदस्थ
नर्मदा पुरम जिले के मुख्यालय थाना कोतवाली में पहली महिला टीआई पदस्थ हुईं हैं। उनके आते ही अपराधियों की धर पकड़ शुरू हो गई है । बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एक टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र में पुराने बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अपराधों में लिप्त और जुआ सट्टा चलाने वालों पर भी लगातार शिकंजा का सजा रहा है। हाल ही में शहर भर से अधिक मात्रा में शराब पकड़ी गई। वहीं जुआं सट्टा वालों पर कार्यवाही हुई । मारपीट करने वालों को भी दबोचा गया और आगे भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसके पूर्व में भी सोहागपुर थाने में भी रह चुकी हैं एवं नसरुल्लागंज थाने में भी रही और उनकी कार्यशाली से सभी लोग वाकिफ हैं। शहर कोतवाली का परिवार संभालते ही उन्होंने कई अपराधियों पर कार्रवाई की है जिससे आम नागरिकों में अपराधियों का ख़ौफ़ कम होगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

