टीकमगढ़। कलेक्टर विवके श्रोत्रिय के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी पतरस बड़ा के निर्देशन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर अवैध मदिरा के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में ग्राम धनेरा थाना खरगापुर में मुखविर की सूचना पर राजेन्द्र अहिरवार तनय स्व.गनेश अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी धनेरा थाना खरगापुर, सूरज यादव तनय राजेश यादव उम्र 29 निवासी धनेरा थाना खरगापुर मौके से फरार, सुनील यादव तनय दिनेश यादव उम्र 24 निवासी धनेरा थाना खरगापुर मौके से फरार के कब्जे से 17 पेटी कुल 850 पाव देशी मदिरा प्लेन जिसकी कीमत लगभग रुपये 53550 जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विजय सिंह एवं आबकारी आरक्षक श्री महेन्द्र राय, व यशपाल सिंह उपस्थित रहे। आरोपी राजेन्द्र अहिरवार तनय स्व.गनेश अहिरवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उपरोक्त फारार आरोपियों की तलाश जारी है।

