टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसीक्रम में शासकीय हाई स्कूल बैरवार में छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों ने तिरंगे के प्रति सम्मान एवं स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया।

