
नर्मदापुरम / देश की आजादी का पर्व जश्न के साथ मनाने हेतु हर घर तिरंगा फहराने के लिए गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम ने तिरंगा वितरित किया। समाज के सौरभ तिवारी, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी आदि ने राजा मोहल्ले में तिरंगा वितरण किया। समाज के के एम तिवारी, ओमप्रकाश भट्ट, लोकेश भट्ट, रमाकांत भट्ट, जगदम्बा भट्ट, हेमंत दुबे, शिवम दुबे आदि को झंडा वितरित कर स्वाधीनता दिवस तक घरों में झंडा फहराने का निवेदन किया।

