
नर्मदापुरम / रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने जिला होमगार्ड कार्यालय पहुंचकर वहां तैनात होमगार्ड सैनिकों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। साथ ही सैनिक भाइयों को राखी बाँधकर उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा, “हमारे जांबाज़ होमगार्ड सैनिक भाई दिन-रात समाज की सेवा और हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। आज उन्हें राखी बाँधना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला, भाजपा जिला जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल राजपूत, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, लक्ष्मण बेस, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, पार्षद व महामंत्री आरती बेस, मंडल उपाध्यक्ष सुचित्रा यादव, ज्योति डेहरिया, पार्षद वर्षा भंडारी, अनसूया यादव, संगीता जायसवाल, प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित और होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।

