
केसला / श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यादव गौली समाज द्वारा प्रतियोगिता वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल वाहन रैली भगवान श्री कृष्णा की शोभायात्रा में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा भीलट देव मंदिर भरगदा से श्री राधा कृष्ण मंदिर चिखल्दा पहुंचेगी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं में अभी से उत्साह दिखाई दे रहा है। शोभायात्रा 17 अगस्त 2025 समय सुबह 9:00 बजे से शुभारंभ होगी।

