

नर्मदापुरम / भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता थीम के साथ ही इसमें ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के शौर्य को नमन किया जा रहा है। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त सारिका घारू ने आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने विधार्थियों के साथ ही आम लोगों के बीच देशभक्ति गीतों के माध्यम से ध्वज की महिमा बताई। सारिका ने कहा अपने आस पास आयोजित हो रहें, तिरंगा उत्सव में उत्साह के साथ भागीदारी करें और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। आप तिरंगे के साथ सेल्फी हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर भी अपलोड करें। सारिका ने कहा कि आइए हम तिरंगे को गर्व से फहराए, इसकी शान में एकजुट होकर देशभक्ति की भावना जगाएं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

