नर्मदापुरम / आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर प्रयत्न कर रही है लेकिन जनता ही नियमों का पालन नहीं करती है। कुछ दिन पूर्व आर टी ओ अधिकारी ने अपने कार्यालय के गेट पर बिना हेलमेट, बिना HSRP नंबर प्लेट एवं बिना सीट लगाए वाहन चालकों को ऑफिस में प्रवेश नहीं करने दिया, उक्त चेतावनी के परचे भी गेट पर लगाए गए हैं। वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी परचे लगे हैं जिससे नियमो का पालन नहीं करने वालों को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कार्यालय में प्रवेश न करने देने के लिए प्रदेश सरकार का यह सराहनीय कदम है। लेकिन रोड पर जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट एवं बिना HSRP नंबर प्लेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक चल रहे हैं उन पर भी कार्यवाही लगातार होनी चाहिए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

