
नर्मदापुरम / नगर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में संचालित श्री सुरभि गौशाला इसके संचालक पंडित सोमनाथ शर्मा के द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में एक नया प्रकल्प प्रारंभ किया गया है जिसे नाम दिया गया है हम रखेंगे आपकी गया पंडित सोमनाथ शर्मा ने बताया कि विगत कई वर्षों से वह सेवा क्षेत्र में सक्रिय हैं और सैकड़ो गोवंशों की रक्षा कर चुके हैं और इसी प्रकल्प के अंतर्गत नगर नर्मदापुरम में कुलामणि रोड क्षेत्र में स्थित श्री सुरभि गौशाला जहां पर सैकड़ो गोवंश की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है श्री सुरभि गौशाला में निराश्रित घायल बूढ़े गोवंश की सेवा की जाती है जहां उनके लिए सुखपूर्वक बैठने की व्यवस्था टीन शेड का निर्माण कार्य कराया गया है साथ ही गायों को समय से भूसा दाना और हरे चारे व जल की व्यवस्था की जाती है इसी सेवा के अंतर्गत इनकी एक और शाखा नर्मदा पुरम से 8 किलोमीटर की दूरी पर बम्महन गांव खुर्द में है जहां लगभग ढाई एकड़ की भूमि पर सुंदर गौशाला बनी हुई है और सैकड़ो गोवंश यहां पर सेवा पा रहे हैं। पंडित सोमनाथ शर्मा ने बताया कि जो लोग अपनी गायों को पालने में असमर्थ हैं या सड़कों पर छोड़ देते हैं या किसी माध्यम से जंगल में छोड़ आते हैं अब उन्हें अपनी गायों को जंगल में भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अगर वह गाय नहीं पाल सक रहे हैं तो वह सुरभि गौशाला में आकर अपनी गाय को छोड़ जावे जहां सेवा संस्कार समिति के द्वारा उनकी सेवा की जाएगी समिति का उद्देश्य गायों को काटने से बचाना गायों की रक्षा करना और अधिक से अधिक गायों का संरक्षण करना है क्योंकि गए ही हमारे सनातन धर्म का मूल है गए रहेगी तभी धर्म बचेगा और धर्म को करने के लिए सर्वप्रथम हम हिंदुओं को गाय की आवश्यकता है इसी भाव को लक्ष्य में रखकर पंडित सोमनाथ शर्मा के द्वारा विगत कई वर्षों से गायों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है हम रखेंगे आपकी गए प्रकल्प के अंतर्गत लोगों का रुझान आ रहा है इससे लोग अपनी गाय को गौशाला में पहुंच रहे हैं।जहां गाय सुखपूर्वक रह रही है श्री सुरभि गौशाला बम्हन गांव खुर्द में स्थित है जहां गायों के लिए विस्तृत भूमि और रहने की उत्तम व्यवस्था है।

