टीकमगढ़। वानपुर रोड पर स्थित अति प्राचीन अंजनी माता जी मंदिर का वार्षिक परंपरागत मेला आज मंगलवार 12 अगस्त ,2025 को आयोजित किया जाएगा मंदिर के पुजारी जगन्नाथ शुक्ला ने बताया कि वार्षिक परंपरागत मेला आयोजित किया जायेगा उन्होंने बताया कि अंजनी माता जी की महिमा अपरंपार हैं यहां सच्चे मन से आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है उन्होंने कहा ब्रह्मलीन संत ब्रह्मचारी जी महाराज की तपोभूमि रहे इस दिव्य,प्राचीन अंजनी माता मंदिर की सिद्धि और महिमा अपरंपार निराली है उन्होंने शहर ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों से मेले में दुकान लगाने ओर भक्तों श्रद्धालुओं से मेले में भाग लेने माता जी के दरबार में हाजरी लगाने की अपील की है।

