
नर्मदापुरम / सोमवार को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरी हरचंद विकासखंड सोहागपुर में म.प्र. शासन शिक्षा विभाग की योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नई साईकिल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक विजयपाल सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई हैं। उत्कृष्ट पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा की ताकत को मजबूत कर रहे हैं। विधायक विजयपाल सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराए। कार्यक्रम में 281 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण की गई। इस अवसर पर सेमरी हरचंद मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीया, सरपंच चेतन मीना, मंगेश माहेश्वरी, महामंत्री धनीराम मौर्य, मनमोहन अग्रवाल, भावेश दुबे, आशुतोष तिवारी, बीआरसी श्री रघुवंशी, प्राचार्य बालक उ.म.वि. श्रीमति चौधरी, कन्या शाला प्राचार्य संतोष ठाकुर, ब्रजमोहन पचौरी वरिष्ठ समाज सेवी, सहित सेमरी हरचंद के वरिष्ठ कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

