नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को सीएमएचओ नरसिंह गहलोत को जिला चिकित्सालय में बंद सोनोग्राफी को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि हमने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा है कि जिला चिकित्सालय में जिले भर से लोग इलाज के लिए आते हैं। गवर्मेंट में सोनोग्राफी बंद होने से प्राइवेट में गरीब मध्यम लोगों को एक हजार रुपए से भी अधिक पैसे लगते हैं, इसको देख कर हमने सीएमएचओ से मांग की है कि जल्द से जल्द जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी शुरू की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, जिला संरक्षक डॉ. मयंक तोमर, जिला उपाध्यक्ष रजत यादव, जिला सह संयोजक छत्रपाल ठाकुर, जिला संयोजक वैभव वर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री अतुल गौर, जिला सह मंत्री अनुराग गौर, जिला सचिव ऋतिक राजपूत, जिला सह कोषाध्यक्ष भुवन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, मुकेश सरयाम, जितेंद्र मौर्य, पीयूष स्वामी, हिमांशु यादव, जमना आदि मौजूद रहें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

