
सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम द्वारा आज मंगलवार को ग्राम चौकी एवं भैरोपुर ग्राम में घर-घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति के सदस्य एवं स्कूल के बच्चों द्वारा रैली का आयोजन किया गया । साथ ही मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने सभी ग्राम वासियों से अपील की गई। ग्राम पंचायत चौकी से सरपंच श्रीमती कृष्णा बाई, श्रीमती आशा लोवंशी, विष्णु प्रसाद लोवंशी, गोविंद प्रसाद, जितेंद्र, रामचंद्र, जयराम लोवंशी, दिलीप लोवंशी, सूरज पटेल, हरगोविंद व्यास, भेरूपुर से ग्राम विकास प्रसफूटन समिति के अध्यक्ष जयराम लोवंशी, नारायण प्रसाद, अर्पित लोबंसी, कुलदीप एवं सभी ग्राम वासियों ने घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए सभी से अपील की गई। नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सिवनी मालवा सेक्टर क्र 05 बासनिया से अध्यक्ष सूगना लोवंशी, सचिव अमर गार्गव तिरंगा रैली में शामिल रहे।

