टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज नगर परिषद बलदेवगढ़ में मंगल भवन में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम बलदेवगढ़ श्रीमति भारती देवी मिश्रा, नगर परिषद बल्देवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ श्री अक्षांश श्रीवास्तव, नगर परिषद सीएमओ श्रीमति सुनीता खरे, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे। श्री श्रोत्रिय ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान श्री श्रोत्रिय द्वारा नगर के पर्यटन, विकास एवं जनहितैषी बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं नगर ने ऐतिहासिक किले, तोप, तालाब की सुरक्षा व सौंदर्यकरण के निर्देश दिए गए।

